जी.एच - 7 सोसाइटी, गाज़ियाबाद में बच्चों का डांस शो बना नवरात्रि महोत्सव की शान द ग्रेट खली और श्वेता चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
गाजियाबाद: क्रासिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में नवरात्री महोत्सव 2025 के दौरान चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में दिनांक 28 सितम्बर 2025 को नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित बच्चों के डांस शो ने अपार सफलता प्राप्त की। इस रंगारंग कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों के कुल 16 ग्रुप्स ने भाग लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में दर्शकों की भारी उपस्थिति रही और विशेष रूप से बच्चों में उत्साह चरम पर था, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा डब्लू डब्लू ई रेसलिंग चैंपियन द ग्रेट खली को मुख्य अतिथि के रूप में देखने का अवसर मिला। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को रोमांच और प्रेरणा से भर दिया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध सेलिब्रिटी श्वेता चौहान भी मंच पर उपस्थित रहीं, जिन्होंने मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया।
GH-7 सोसाइटी के एओए अध्यक्ष डॉ. रोहित चौधरी ने अपनी एओए टीम की ओर से कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले GH-7 के सभी निवासियों, एओए टीम के सदस्यों, कल्चरल कमेटी, इवेंट ऑर्गनाइजर्स एवं प्रायोजकों को उनके सहयोग, सक्रिय भागीदारी, रचनात्मक योगदान और समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया
सोसाइटी एओए की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम में अधिक भीड़ और अतिथियों के सीमित समय के कारण सभी प्रशंसकों को मुख्य अतिथियों के साथ फोटो लेने और मिलने का अवसर नहीं मिल पाया।
जी. एच.-7 सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों एवं सदस्यों सुशील कुमार माहेश्वरी, अभय सिंह यादव, पूनम सिन्हा, कमल तनेजा, मयंक अग्रवाल, राम सिंह, सुखविंदर संधू, प्रगति शारदा एवं सुमित श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों को इस आयोजन की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया, साथ ही यह संकल्प दोहराया कि वर्तमान एओए टीम भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
Comments
Post a Comment