रामलीला मैदान लाजपत नगर में रामलीला में सीता स्वयंवर: महाराजा जनक कहते हैं कि जो भी राजा धनुष का खंडन करेगा उससे करेंगे अपनी पुत्री सीता का विवाह
रामलीला मैदान लाजपत नगर में रामलीला में सीता स्वयंवर: महाराजा जनक कहते हैं कि जो भी राजा धनुष का खंडन करेगा उससे करेंगे अपनी पुत्री सीता का विवाह
साहिबाबाद ।। लाजपत नगर रामलीला में कलाकारों के द्वारा सीता स्वयंवर, लक्ष्मण जनक संवाद एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद के दृश्य का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो उठते हैं। स्वयंवर में महाराजा जनक घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो भी राजा धनुष का खंडन करेगा उस राजा से अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे । राजा जनक की घोषणा को सुनकर अलग अलग राज्यों से आए राजाओं ने एक-एक करके धनुष को खंडन करने का प्रयास किया लेकिन सभी राजा विफल रहे। धनुष का खंडन तो दूर कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं पाए। यह सब देखकर महाराजा जनक भरी सभा में कहते हैं कि विश्व में कोई भी वीर नहीं बचा जो इस धनुष का खंडन करेगा। उनकी बात को सुनकर भगवान राम के साथ मौजूद उनके भाई लक्ष्मण क्रोधित होते है। लक्ष्मण को क्रोधित होता देख भगवान राम ने उनको शांत किया। यह सब देखकर मुनि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को आदेश दिया कि वह धनुष का खंडन करें। श्रीराम गुरु का आदेश का पालन करते हुए धनुष को तिनके के समान उठा कर उसका खंडन कर देते है।
भगवान श्री राम के द्वारा धनुष का खंडन करते ही देवताओं के द्वारा पुष्प वर्षा के के साथ अभिनंदन किया जाता है। धनुष तोड़ने के बाद माता सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी। सभी देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा कर दोनों को आशीर्वाद दिया इसी कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी के के यादव, गीता भाटी, पत्रकार ताहिर अली, विजय भाटी का पटका पहन कर स्वागत किया था इस अवसर पर रामायण कला संगम समिति के रामलीला में मौजूद अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष के के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सचिव सालिकराम, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, मुदित त्यागी, रविंद्र भाटी, सुरेश कसाना , विनय कुमार, रविंद्र बालियान , प्रशांत पटेल, अनिल सिरोही , विजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, पंकज गोयल, संदीप बंसल, दीपक कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, विनोद बालियान, विकास यादव, अमित अरोड़ा, विनोद बालियान, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निशांत कौशिक, उमेश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रवीण कसाना, आशीष पंडित, रोहित गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष जैन शैलेन्द्र पल, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment