नई-नई टेक्नोलजी का सृजन करना चाहिए, उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए, घर-घर में आविष्कार होना चाहिए:- रामदुलार यादव

Ghaziabad :- किसान इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा को स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की गयी, इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया, समारोह में शामिल सभी साथियों, कर्मचारियों ने भाग लिया, तथा यज्ञ में आहुति देते हुए उन्हें स्मरण किया, समाज सेविका फूलमती यादव ने इस अवसर पर देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा मनाने के लिए शुभकामना, बधाई दी, पंडित विनोद त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार कर भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में आहुति दिलवा, कार्यक्रम में शामिल सभी को आत्मविभोर कर दिया| 
         इस अवसर पर इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, जो विश्व के महान सृजनकर्ता, शिल्पकार, प्रथम इंजीनियर रहे है, जिन्होंने देश में वास्तुकला, स्थापत्य कला के माध्यम से अनेकों महानगरों, देवालयों का निर्माण किया, द्वारिकापुरी, स्वर्ण लंका के साथ –साथ सुदामा का महल जो भगवान कृष्ण की प्रेरणा से बनाया, एक उदहारण है| हमें देश, समाज और व्यक्ति के जीवन में प्रकाश की किरण आलोकित हो, नई-नई टेक्नोलजी का सृजन करना चाहिए, उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए, घर-घर में आविष्कार होना चाहिए, तभी हम भगवान विश्वकर्मा के विश्वकल्याण के मिशन के साथ न्याय कर नव निर्माण के कार्य में लगेगें तथा विश्व में अपने उत्पाद को प्रतिस्पर्धा में खड़ा कर पाएंगे| इस अवसर पर लव कुश पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे के साथ जन सागर टुडे के संपादक पंकज सिंह को सत्य, अहिंसा, सद्भाव प्रतीक अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया|  
           कार्यक्रम में शामिल रहे, शिक्षाविद राम दुलार यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संजीव राय एडवोकेट, अबुल हसन अल्वी, सौरभ यादव, फूलमती यादव, अनामिका यादव, अंजू यादव, हरीश ठाकुर, विजय कुमार गर्ग, भानु प्रकाश, दिलीप यादव, प्रेम चन्द पटेल, राजीव गर्ग, शिवम् पाण्डेय, शीतल यादव, सुरेश कुमार भारद्वाज, सुभाष यादव, अमर बहादुर, साहिल, हरिकृष्ण, विक्रम, लल्ला सिंह, राना सिंह, राधेश्याम, कन्हैया, करन, जय ठाकुर, आकाश, राजेन्द्र यादव, अजय राय, भूपेंद्र कुमार शर्मा, अनिल, अर्जुन, राहुल, केशव, संतोष, विकास, आसिफ, अमित यादव, संत लाल, गुलजार, मौसम कुमार, मंजीत सिंह, अजयवीर, शिवा, छोटे लाल, राजू, राज पाण्डेय आदि ने यज्ञ में आहुति डाल भगवान विश्वकर्मा के बताये मार्ग पर कुशलता पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया

Comments