मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन भारतीय संस्कृति,सनातन परंपरा और राष्ट्रनिष्ठा का उज्ज्वल उदाहरण है

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तपस्वी जीवन और सुशासन की गाथा पर आधारित फिल्म का श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया विशेष अवलोकन, अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी का विशेष प्रदर्शन आरडीसी के गौर मॉल में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे


गाजियाबादः गौर मॉल, आरडीसी में रविवार को अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी फिल्म का विशेष प्रदर्शन हुआ। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तपस्वी जीवन और सुशासन की गाथा पर आधारित है। फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता की पुस्तक “द मॉन्क हू बिकेम चीफ़ मिनिस्टर” से प्रेरित होकर किया गया है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि फिल्म के विशेष प्रदर्शन के लिए श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में में आमंत्रित किया गया था। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने फिल्म का विशेष अवलोकन कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ का जीवन भारतीय संस्कृति,सनातन परंपरा और राष्ट्रनिष्ठा का उज्ज्वल उदाहरण है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि जब साधु-संत राजनीति और शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं तो समाज को धर्म, नीति और न्याय की नई दिशा मिलती है। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और विकासोन्मुख बनाने का जो कार्य किया है, वह आज पूरे भारत के लिए प्रेरणा है। उनकी नीतियाँ रामराज्य की संकल्पना को साकार करती हैं। योगी मॉडल को देश नहीं विश्व भर में अपनाया जा रहा है। महाराजश्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने सनातन धर्म की गौरवशाली धारा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा और अनुशासन का भाव जगाया है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा गौ, गंगा और गीता के सम्मान हेतु उनका योगदान अतुलनीय है। आज उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन चुका है।” फिल्म के प्रदर्शन के बाद उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। सभी ने एक स्वर से कहा कि यह फिल्म केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि नए भारत की बदलती सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक है।गो सेवक मोहित गुर्जर,समाजसेवी गौरव बंसल सहित उपस्थित समस्त जन समूह ने महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Comments