राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का विस्तार, कर पदाधिकारियों की घोषणा: मनोज शर्मा

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का विस्तार, कर पदाधिकारियों की घोषणा: मनोज शर्मा 


गाजियाबाद। राजेन्द्र नगर स्थित पूर्व पार्षद आशुतोष शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा एक एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित मनोज शर्मा ने बताया कि संगठन के विस्तार की दिशा में अहम निर्णय लिए गए। इस अवसर पर गाजियाबाद के लोगों को जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त, संगठन में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिनमें प्रदेश महासचिव के रूप में तिलकराम पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोद शर्मा, राजपाल शर्मा, रमाकांत पांडे, विधानसभा अध्यक्ष साहिबाबाद के रूप में श्यामबाबू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौतम बुध नगर के तौर पर सत्येंद्र शर्मा, विधानसभा मीडिया प्रभारी साहिबाबाद के रूप में विनोद त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली।

जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि संस्था न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि सर्व समाज के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करती है।
वही गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराना, हायर एजुकेशन में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए गोष्ठियों का आयोजन, और उभरती प्रतिभाओं का सम्मान करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मीडिया प्रभारी पंडित विनोद त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि संस्कार है। सच्चा ब्राह्मण वही है जो संपूर्ण पृथ्वी को परिवार समझकर सर्व समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ता है। नवनियुक्त, इस बैठक का आयोजन पूर्व पार्षद आशुतोष शर्मा के द्वारा किया गया वही बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया सुशील शर्मा उपाध्यक्ष अरुण शर्मा उपाध्यक्ष अनिल त्यागी उपाध्यक्ष दीपक त्यागी उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा श्रीकांत शर्मा जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा महासचिव अंकित त्यागी महासचिव विपिन शर्मा और पिंटू अजय शर्मा सचिव संजय शर्मा सचिव सत्येंद्र शर्मा जिला प्रवक्ता राहुल पंडित मीडिया प्रभारी प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा, अमरदत्त शर्मा, सुशील शर्मा, पिंटू शर्मा, दीपक त्यागी, विपिन अग्रवाल, मदन पाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments