Ghaziabad :- हमें रोज हिंदी दिवस मनाना है इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए 13 सितंबर 2025को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण क्लब के सहयोग से राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में b.Ed सत्र 2024 26 द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रधानाध्यापक डॉक्टर नीतू चावला की अध्यक्षता में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 45 छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ b.Ed विभागअध्यक्ष डॉ वीना दलाणिया के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है तथा सरल सहज एवं संवेदनशील हिंदी भारत की शान है हिंदी मेहता पर विचार प्रस्तुत करने के बाद नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला सशक्तिकरण क्लब की प्रमुख डॉक्टर नीलम श्रीवास्तव के संचालन में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं स्वरचित प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं के द्वारा किया गया वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय क्या शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कौशल शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए।
वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता
१ आंचल
२ स्वाति वर्मा
३ पूनम सिंह
स्वरचित कविता के विजेता
पूजा आकांक्षा एवं स्मृति झा रहे कार्यक्रम के अंत में विजय छात्रों को पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा
Comments
Post a Comment