गाजियाबाद।* जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)—2025 सकुशल सम्पन्न हुई।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)—2025 दिनांक 06 व 07 सितम्बर 2025 को जनपद के 51 परीक्षा केन्द्रों पर दो—दो पालियों में सम्पन्न कराई गई। परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 51-51 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए थे। जिसमें दोनों दिनों में प्रथम पाली का परीक्षा समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित था।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1,00,896 थी, इसमें से 78471 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 6 सितंबर में प्रथम पाली में 19431, द्वितीय पाली में 19397 व 7 सितंबर में प्रथम पाली में 19815, द्वितीय पाली में 19828 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस प्रकार जनपद में कुल 77.75% परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में समस्त व्यवस्थाओं के साथ जनपद में परीक्षा सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराई गई।
परीक्षा सम्पन्न होने की विस्तृत सूची संलग्न है।
Comments
Post a Comment