लाजपत नगर रामलीला में मुख्यअतिथि सांसद अतुल गर्ग, महामंत्री पप्पू पहलवान पहुंचे किया समिति के पदाधिकारी का हुआ स्वागत

लाजपत नगर रामलीला में मुख्यअतिथि सांसद अतुल गर्ग, महामंत्री पप्पू पहलवान पहुंचे किया समिति के पदाधिकारी का हुआ स्वागत
साहिबाबाद:- रामायण कला संगम समिति के द्वारा आयोजित रामलीला में मुख्यअतिथि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, महामंत्री पप्पू पहलवान, पहुंचे समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग, महामंत्री पप्पू पहलवान ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। संसद श्री अतुल गर्ग जी ने सभी राम भक्तों को धन्यवाद देते हुवे कहा कि आप इतनी सांख्य में रामलीला मैदान में रामलीला को देखने आए उससे लग रहा है जैसे लाजपत नगर आज अयोध्या हो गई हो ट्रांस हिंडन की सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक रामायण कला संगम समिति के द्वारा लाजपत नगर में की जाती है आप सभी राजपाट नगर के लोगों का सौभाग्य है कि कमेटी आपके लिए प्रत्येक वर्ष इतना सुंदर आयोजन करती है मैं समिति के सभी पदाधिकारी को बधाई देता हूं एवं प्रत्येक वर्ष किसी तरह से आयोजन करते रहिए सदैव हम आपके साथ हैं। पप्पू पहलवान ने सभी समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुवे बताया कि आपके द्वारा रामलीला का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसमें साफ सफाई की भी व्यवस्था बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही है। ऐसे ही भगवान राम का नाम आपके द्वारा रामलीला के माध्यम से घर घर में पहुंच रहा है उनके लिए बधाई। समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष के के सिंह, ने संसद अतुल गर्ग, महामंत्री पप्पू पहलवान, साल एवं फूल मालाओं से रामलीला मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामायण कला संगम समिति के रामलीला में मौजूद अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, स्थानीय पार्षद हिमांशु शर्मा, कोषाध्यक्ष के के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सचिव सालिकराम, अनिल सिरोही, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा , मुदित त्यागी, दिनकर गुप्ता, रविंद्र भाटी, सुरेश कसाना , विनय कुमार, रविंद्र बालियान , प्रशांत पटेल, विजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, पंकज गोयल, संदीप बंसल, दीपक कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, विनोद बालियान, विकास यादव, अमित अरोड़ा, विनोद बालियान, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निशांत कौशिक, उमेश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रवीण कसाना, आशीष पंडित, रोहित गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष जैन शैलेन्द्र पल, प्रवेश गुप्ता, महिपाल सिंह बैसला, नरेंद्र सिंह, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।