पोषण माह के उपलक्ष में नेस्ले के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Ghaziabad :- आर.सी.सी.वी. गर्ल्स महाविद्यालय परिसर में , बी.एस.सी (गृह विज्ञान ) विभाग के द्वारा दिनांक 15/09/2025 को पोषण माह के उपलक्ष में नेस्ले के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया! प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है! इस वर्ष पोषण माह की थीम "Food Connects Us" रही! इस कार्यशाला की नेस्ले द्वारा संसाधन व्यक्ति श्रीमती विन्नी तथा उनके सहयोगी टीम के सदस्य रहे, जिन्होने छात्राओं को पोषण संबंधित जानकारी दी तथा विभिन्न प्रकार के नेस्ले उत्पाद के द्वारा हेल्दी रेसिपीज़ को स्टूडेंट्स के समक्ष समझा किया ! कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ नीतू चावला, प्रबंधन सदस्य श्रीमती पवन आनंद, अकादमिक प्रमुख डॉ. संगीता सोलंकी तथा अन्य विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे! सभी ने उनके काम की सराहना की और शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया ! यह कार्यशाला बी.एस.सी.(गृह विज्ञान) विभाग की एच.ओ.डी. श्रीमती योगिता सिंह, बुलबुल वर्मा और डॉ. शची वशिष्ठ के द्वारा आयोजित की गई थी।

Comments