कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से बनाया गया प्रशासनिक अधिकारी

अपने दायित्वों का मेहनत और लगन से निवर्हन करेंगे तो सम्मानित पद पर होगें आसीन: सीडीओ श्री श्री अभिनव गोपाल

गाजियाबाद। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 (फेज—05) का शुभारम्भ किया गया, जिसका जनपद में सफल आयोजन एवं संचालन के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान ए.एन.इन्टर कॉलेज, महर्षि दयानन्द विद्यापीठ इन्टर कॉलेज, कन्या वैदिक विद्यालय इन्टर कॉलेज, एलआर इन्टर कॉलेज राम विहार लोनी, जेएलएम गर्ल्स इन्टर कॉलेज मुरादनगर, सुरेश देवी मेमोरियल इन्टर कॉलेज लोनी की छात्राऐं अपनी अध्यापिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट में उपस्थित रही। 
इस दौरान सौफिया पुत्री अखलाख, ए.एन.इन्टर कॉलेज को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा इस दौरान सौ​फिया सहित उपस्थित सभी छात्राओं को विभागीय कार्य करने के तरीकों सहित अन्य जानकारियों से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्राओं से कहा कि हर किसी को अपने दायित्वों को पूर्ण ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निवर्हन करना चाहिए। जिस प्रकार आप लोगों के द्वारा अच्छे से पढ़ाई करने के पश्चात आज आप लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, ठीक यदि आप अपने दायित्वों को हमेशा मेहनत और लगन से निवर्हन करेंगे तो आने वाले समय में आप सम्मानित पद पर आसीन होंगे। मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं।
इस क्रम में सभी लड़कियों को प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया। जिससे सभी अध्यापिकाऐं और छात्राऐं प्रसन्न हुई।