चित्रकूट में राम-भरत मिले, भरत ने मांगी खड़ाऊं; कहा- इन्हें सिंहासन पर रखकर करूंगा

साहिबाबाद लाजपत नगर रामलीला मैदान में रामायण कला संगम समिति के द्वारा आयोजित रामलीला में भरत मिलाप, अनुसूइया उपदेश और पंचवटी प्रस्थान लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान राजा भरत माताओं और गुरु वशिष्ठ के साथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने श्री राम से अयोध्या वापस लौटने का आग्रह किया।श्री राम ने भरत का आग्रह टाल दिया और अपने वनवास के निर्णय पर अडिग रहे। भरत ने राम की खड़ाऊं मांग ली। उन्होंने कहा कि राम के लौटने तक वे खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर राज्य करेंगे और संन्यासी का जीवन व्यतीत करेंगे। अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि रामलीला में सभी समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए जीजान से मेहनत की हुई है । आयोजन लाइव वीडियो प्रवेश गुप्ता के माध्यम से दिखाया जा रहा है। आप अपने घर बैठकर भी आसानी से रामलीला का आयोजन देख सकते है। कार्यक्रम में राम वीरेंद्र कुमार शर्मा का किरदार निभाया। लक्ष्मण की भूमिका रोहित शर्मा ने और सीता का किरदार आशा शर्मा ने निभाया। भरत की भूमिका हरिओम शर्मा ने और शत्रुघ्न का किरदार अंशु शर्मा ने निभाया। कैकेयी का किरदार सोनिया देवी ने और कौशल्या की भूमिका किरण देवी ने और सुमंत का किरदार लेखराज शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर रामायण कला संगम समिति के रामलीला में मौजूद अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष के के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सचिव सालिकराम, अनिल सिरोही, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा , मुदित त्यागी, रविंद्र भाटी, सुरेश कसाना , विनय कुमार, रविंद्र बालियान , प्रशांत पटेल, विजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, पंकज गोयल, संदीप बंसल, दीपक कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, विनोद बालियान, विकास यादव, अमित अरोड़ा, विनोद बालियान, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निशांत कौशिक, उमेश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रवीण कसाना, आशीष पंडित, रोहित गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष जैन शैलेन्द्र पल, प्रवेश गुप्ता, महिपाल सिंह बैसला, नरेंद्र सिंह, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।