बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए नोएडा माकपा कार्यकर्ताओं ने जनता से किया फंड एकत्रित- गंगेश्वर दत्त शर्मा
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए नोएडा माकपा कार्यकर्ताओं ने जनता से किया फंड एकत्रित- गंगेश्वर दत्त शर्मा
नोएडा, पंजाब और अन्य राज्यों के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राष्ट्रीय आह्वान के तहत सीपीआई(एम) नोएडा कमेटी ने सेक्टर- 8 व 9 नोएडा मार्केट में पार्टी जिला सचिव कामरेड राम सागर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, भरत डेंजर, भीखू प्रसाद, रमाकांत सिंह, अरुण पटेल आदि ने आम लोगों से फंड इकट्ठा किया।
पार्टी नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि देश में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हमारी पार्टी व जनसंगठन लगातार अभियान चला रहे हैं और आज पार्टी ने पूरे देश में फंड इकट्ठा करने की अपील किया जिसके तहत नोएडा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज फंड इकट्ठा करने का अभियान चलाया। फंड में प्राप्त हुई राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी राज्य कमेटी को सौंप दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अभियान के तहत फंड देने वाले सभी दानदाताओं का पार्टी की ओर से शुक्रिया अदा किया।
Comments
Post a Comment