मेधावी छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया।

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज की मेधावी छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया

Ghaziabad :- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा दिनांक 4 सितंबर, 2025 को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एवं कुलाधिपति, माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर की मेधावी छात्राओं को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट एकेडमिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया, जिसमें एम.डी.एस. बैच 2021-24 परीक्षा 2024 में डॉ चारू प्रिया, स्वर्ण पदक, ओरल पैथोलॉजी विभाग, डॉ सनाह सिंह, स्वर्ण पदक, पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग, डॉ आकृति कोल, स्वर्ण पदक, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग, डॉ दीपांशी शर्मा, स्वर्ण पदक, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग, डॉ कार्तिकी मेहरोत्रा, रजत पदक, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग एवं डॉ निधि प्रसाद, रजत पदक, पेरियोडोन्टोलॉजी विभाग, एवं एम.पी.टी. परीक्षा 2023 में छात्रा मिस शिवांगी भारद्वाज ने 86.2 अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया और मिस भारती अग्रवाल ने 83.2 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त कर संस्थान को गौरान्वित किया।  

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से आई.टी.एस. डेन्टल एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज ने विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में अपनी शैक्षिणक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। यह सफलता संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं माननीय राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए।  

इस अवसर पर आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी और आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य डॉ एम. थंगराज को भी आमंत्रित किया गया।  

सम्मानित छात्राओं ने संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में शिक्षकों और संस्थान की प्रेरणा एवं समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान है।  

इस गौरवान्वित उपलब्धि के लिए आई.टी.एस-एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री अर्पित चड्ढा के कुशल नेतृत्व,मार्गदर्शन एवं संस्थान में उपलब्ध कराई गई शोध एवं शैक्षणिक सुविधाओं ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाया।

Comments