राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद में उत्तर प्रदेश योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Ghaziabad :- राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद :-  उत्तर प्रदेश योगासन प्रतियोगिता ( षष्ठम गाज़ियाबाद योग महोत्सव) का सफल आयोजन हुआ। यह आयोजन दिव्य योगम स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं RCCV NSS सेल के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भूतपूर्व विधायकश्री कृष्ण वीर सिंह सिरोही(अध्यक्ष आरसीबी गर्ल्स कॉलेज), बालकिशन गुप्ता (जिला अध्यक्ष गाजियाबाद व्यापार मंडल), डॉ. नीतू चावला (प्राचार्या आरसीबी गर्ल्स कॉलेज)ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि – “योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक विचारों की कुंजी है। विद्यार्थियों को इसे जीवन का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।”
प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद के विभिन्न विद्यालयों से 260 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीपीएस सिद्धार्थ विहार, ए.के. चिल्ड्रन एकेडमी, मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल सहित अनेक विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री कृष्ण वीर सिंह सिरोही, बालकिशन गुप्ता , अशोक भारती (व्यापार मंडल गाज़ियाबाद), स्वामी प्राण देव जी एवं सौरव यादव जी ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डीपीएस सिद्धार्थ विहार ,द्वितीय स्थान पर ए.के. चिल्ड्रन एकेडमी एवं 
तृतीय स्थान पर मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल रहा।
संपूर्ण कार्यक्रम का व्यवस्थापित रूप से आयोजन एवं संचालन योग गुरु सुदर्शन आचार्य द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने इस आयोजन को योग के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Comments