बाढ़ पीड़ितों हेतु खाने, पीने, रहने व चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था: श्री सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी, चिकित्सा विभाग ने किया राहत शिविर के पास अपना कैम्प स्थापित
*गाजियाबाद।* हरियाणा प्रदेश के हथिनी कुंड (लाजेवाला) बैराज से छोड़े जा रहे जल के दृष्टिगत जनपद गाजियाबाद के तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रभावित ग्राम बदरपुर, मीरपुर हिन्दू, पचायरा, इलायचीपुर, लुत्फुल्लापुर नवादा, अल्लीपुर में बढ़े हुए जलस्तर एवं प्रभावित परिवारो को आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी गाजियाबाद निर्देशों के अनुपालन में श्री सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी लोनी एवं डॉ० अरूण कुमार अग्रवाल तहसीलदार लोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा बाढ प्रभावित स्थानों से निकाले गये व्यक्तियों के साथ वार्ता की गयी।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि तहसील लोनी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लगभग 250 व्यक्तियों को दिन में 03 बार खाने के पैकेटों का वितरण कराया जा रहा है तथा सभी के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है। छोटे बच्चो एवं वृद्धो के लिये पर्याप्त मात्रा में दूध का वितरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग द्वारा राहत शिविर के पास अपना कैम्प स्थापित किया गया है, जहाँ आवश्यकतानुसार क्लोरीन, जिंक, पैरासिटामोल आदि टैबलेट/दवाईयो तथा ओ०आर०एस० के पैकेटो का वितरण कराया जा रहा है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति के दृष्टिगत मौके पर ही एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। प्रभावित परिवारो के मवेशियो हेतु पर्याप्त वारे उपलब्ध कराया जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर पहले की अपेक्षा कम हुआ है, जो आज 211.40 मी0० बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जा रही है तथा स्थिति नियंत्रण में है।
Comments
Post a Comment