जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने की जनसुनवाई
Ghaziabad :- हर शिकायत का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान करते हुए फीडबैंक लेना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़
*गाजियाबाद।* कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। यदि दिया गया है तो उसकी डिटेल आॅनलाईन चैक कर उस पर कार्यवाही करते हैं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा।
जनसुनवाई के दौरान 1—2 दिनों से विद्युत विभाग के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग एक्सईएन मोदीनगर से उक्त शिकायतों के सम्बंध में आख्या मांगी चाही गयी थी। जिसके क्रम में एक्सईएन ने विस्तार से आख्या सहित जिलाधिकारी महोदय को समस्या से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने एडीएम ई, एसडीएम मोदीनगर, एक्सईएन की टीम गठित करते हुए जल्द रिर्पोट प्रस्तुत करने और समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा अन्य शिकायतों में सम्बंधित अधिकारियों को वाट्सअप पर शिकायती पत्र भेजते हुए कॉल कर उन्हें शिकायतों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या होती हैं तो वह उस समस्या के निराकरण के हेतु उसके पास जाता है जिससे उसे उम्मीद होती है कि वहां उसकी समस्या का समाधान हो जायेगा। हमें उनकी इस उम्मीद पर खरा उतरना है और उनकी समस्याओं का निदान कराना है। यदि जनता शिकायत करती है तो उनकी शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने पर प्रशंसा भी करती है।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एसडीएम श्री अरूण दीक्षित, आईएएस श्री अयान जैन, एसीएम श्री राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment