पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है : आज़म ख़ान
Ghaziabad :- समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि ‘पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है’. इसके साथ ही बसपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं. आजम खान ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पहले वह अपना इलाज करवाएंगे, इसके बाद वह कुछ और करेंगे.
सपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद आजम खान उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में लगभग 23 महीने से बंद थे. आजम जेल से बाहर निकलने तो वहां सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव वहां मौजूद थे. इसके बाद उन्होंने यूपी सरकार को हमला बोला और कहा कि आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया गया है.
सियासत में नई करवट संभव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब सियासी सरगर्मी और तेज़ होने जा रही है। सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद सपा के कद्दावर नेता आज़म खान आज जेल से रिहा हो गए। न्यायालय ने उन पर दर्ज लगभग 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश दिए हैं। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव का समीकरण अब और दिलचस्प हो सकता है। सपा संस्थापक नेताजी के जाने के बाद
सिर्फ शिवपाल सिंह यादव और आज़म खान ही ऐसे नेता हैं जिनके पास अनुभव, जनाधार और क़ाबिलियत है जो चुनावी आंकड़ों को पलटने की ताक़त रखते हैं। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश की सियासत नई करवट ले सकती है।