गाजियाबाद। काफी समय से प्रतीक्षित चल रहे राकेश मार्ग स्थित गलमोहर एनक्लेव सोसायटी आरडब्लूए चुनाव का बिगुल बजने पर परिवर्तन दल, टीम ग्रो और टीम विकास तीन गुटों के 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से एक गुट परिवर्तन दल के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पार्किंग स्थल टावर सी-1 में हो गया। सोसायटी की नारी शक्ति ने लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया। पंडित राजीव मिश्रा ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय का उद्घाटन करवाया। इस अवसर पर नारियल फोड़कर मंगलकामना भी की गई।
इस चुनाव में परिवर्तन दल की ओर से रश्मि चौधरी, राजेश कुमार,अंकित सहदेव, अरुण कुमार, दीपक गुप्ता, , किंशुक बंसल, परमजीत, राजकिशोर शर्मा, , रामसरन, सीमा गुप्ता मैदान में हैं। परिवर्तन दल के संरक्षक आर के गर्ग ने बताया कि परिवर्तन दल ने पिछले 10 वर्षों से आरडब्लूए में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। वहीं यह चुनाव भी परिवर्तन दल के अथक प्रयासों से ही सम्भव हो सका है। आर के गर्ग ने कहा कि वह चाहते हैं कि सोसायटी के निवासी भ्रष्टाचारियों को नकारकर उनके दल को एक मौका दे और सभी प्रत्याशी बहुमत से जीतकर आएं और आरडब्लूए भ्रष्टाचार मुक्त हो सके। उनका उद्देश्य है कि सोसायटी भ्रष्टाचार मुक्त हो और इसमें सकारात्मक बदलाव लाये जा सकें। उद्घाटन के मौके पर सभी प्रत्याशियों ने अपने विजन को क्लीयर किया कि वह कैसे सोसायटी का विकास करेंगे। मुख्यातिथि लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि सोसायटी में सकारात्मक बदलावों की बहुत आवश्यकता है। निवासियों द्वारा दिया जाने वाला मेंटिनेंस चार्ज सही रूप में और आवश्यक चीजों पर खर्च हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। वह चाहती हैं कि आरडब्लूए में ऐसे लोग चुनकर आएं जो सोसायटी के बारे में और यहां के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हो। सभी उपस्थित निवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई । इस अवसर पर सोसायटी के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।