Ghaziabad :- सरस्वती शिशु मंदिर, साहिबाबाद में दुर्गा अष्टमी, राम नवमी एवं विजयदशमी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शक्ति के नौ स्वरूपों का कन्या पूजन एवं हवन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश राघव जी एवं प्रधानाचार्या जी श्रीमती शीतल सिंघल जी के द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की शिशु वाटिका की आचार्या श्रीमती अर्चना सिरोही जी ने पपेट शो के माध्यम से संक्षिप्त रामलीला की प्रस्तुति देकर , दशहरा क्यों मनाया जाता है इसके बारे में जानकारी दी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी माँ दुर्गा की सुन्दर गीत प्रस्तुत किये | इसके पश्चात मां के नौ स्वरूपों की आरती की गई। कार्यक्रम का समापन शिशु वाटिका आचार्यों द्वारा, घी एवं हवन से बनाया गया इकोफ्रेंडली रावण के दहन से किया गया। श्रीमान कैलाश राघव जी ने विजयादशमी एवं रामनवमी के ऊपर प्रकाश डाला | विद्यालय की प्रधानाचार्या जी श्रीमती शीतल सिंघल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दुर्गा अष्टमी, रामनवमी व विजयदशमी की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया ।