प्रतिष्ठान के पंजीकरण को आंशिक निलंबित कर खाद्य कारोबार कर्ता को प्राप्त कराते हुए प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबार को रोका गया
Ghaziabad :- कविनगर ब्लॉक C मार्केट स्थित प्रतिष्ठान मुस्कान हॉट डॉग पर दिनांक 25.01.2025 को की गई प्रवर्तन कार्यवाही में लिए गए नमूने 1.Prepared burger 2. पनीर 3. Prepared burger masala के असुरक्षित पाये जाने पर प्रतिष्ठान के पंजीकरण को आंशिक निलंबित कर खाद्य कारोबार कर्ता को प्राप्त कराते हुए प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबार को रोका गया। खाद्य कारोबार कर्ता को 15 दिवसों में आवश्यक सुधार कर आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रतिष्ठान से लिए गए नमूनों में prepared burger मसाला में प्रतिबंधित रंग सूडान-II की उपस्थिति, prepared burger में प्रतिबंधित रंग बटर येलो तथा पनीर में विजातीय वसा पाये जाने पर नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है।
Comments
Post a Comment