रामायण कला संगम समिति के द्वारा रामलीला का उद्घाटन खाटू श्याम बाबा की कीर्तन कर के किया गया

खाटू श्याम संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुई रामलीला

Ghaziabad :- रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर साहिबाबाद के द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का उद्घाटन खाटू श्याम संकीर्तन के साथ प्रारंभ किया गया रामलीला का उद्घाटन फीता काटकर एसीपी श्वेता यादव , श्री अनिल कसाना प्रमुख, कोतवाल प्रभारी योगेश कुमार जी के द्वारा किया गया। उद्घाटन एवं खाटू श्याम कीर्तन में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसपी श्वेता यादव ने श्याम कीर्तन की जोत प्रज्वलित कर समिति के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बैंसला को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा व्यवस्था बहुत ही अच्छी की हुई है। जिसके लिए आपके सभी समिति के लोग बधाई के पर्थ है हमारी कानून व्यवस्था भी आपकी रामलीला में अच्छी तरह से रहेगी। वहां मौजूद अध्यक्ष विक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि हम पिछले 3 वर्षों से रामलीला में खाटू श्याम कीर्तन के रामलीला को प्रारंभ करते है । हमारे यहां बहुत भीड़ होने के बाद भी व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से चलाया जाता है। 
उद्घाटन एवं श्याम सकीर्तन ने मौजूद आलोक शर्मा मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रमोद राघव, हिमांशु शर्मा, प्रवीण भाटी, मदन राय, रविंदर भाटी, मुदित त्यागी, अजय सिंह, अलाउद्दीन खान, कमल गर्ग, अशोक चौधरी, के के सिंह, पुष्कर गुप्ता, गोपाल पुजारी श्याम रसोई, अनिल शर्मा, संरक्षक ईश्वर त्यागी, अनिल चौधरी, योगेश त्यागी, सालिक राम, अनिल सिहोरी, प्रशांत पटेल, निराधार शर्मा, आशीष शर्मा, दीपक कुमार, पंकज गोयल, अभिमन्यु मिश्रा, विकास यादव, चेतन ठाकुर, संदीप बंसल, विक्की ठाकुर, जीतेंद्र शर्मा, अमित अरोड़ा, रविंदर बालियान, कमल पाटिल, शंकर मित्तल, नकुल वर्मा, संजीव चौधरी, डॉ नरेंद्र कौशिक, मयंक वर्मा, अंकित मिश्रा, प्रवेश गुप्ता, संतोष शर्मा, रोहित गुप्ता, आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।