आरडब्लूए दफ्तर में भी भरा पानी, गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी का हाल बेहाल
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी की व्यवस्थाओं की पोल बारिश ने खोल दी है। मंगलवार को आरडब्लूए दफ्तर में बारिश के कारण पानी भर गया। जिसके कारण स्टाफ को भी आफिस से बाहर ही आकर बैठना पड़ा। सोसायटी के सेंट्रल पार्क में भी पानी भर गया। आरडब्लूए ऑफिस में मेंटिनेंस चार्ज जमा करने गए गौरव बंसल ने बताया कि आरडब्लूए दफ्तर के साथ साथ स्टोर रूम,किचिन आदि में भी पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि आरडब्लूए की जिम्मेदारी होती है कि सोसायटी में सुविधाओं में सुधार किया जाए। लेकिन खुद आरडब्लूए के दफ्तर की हालत ही देखने लायक है तो स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाओं कैसे होगी। गौरव बंसल ने कहा कि आरडब्लूए में होने वाले चुनाव में ऐसे लोगों का चुनाव होना चाहिए जो लोगों की समस्याओं का समाधान समय रहते कर सकें।
Comments
Post a Comment