Ghaziabad :- गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा वैली फार्म्स में 14 सितंबर (रविवार) को एक बार फिर से गंगा वैली और रिधिशा ग्रुप द्वारा विशेष मेला आयोजित किया गया। इस बार आयोजन का केंद्र बिंदु दक्षिण दिल्ली के चिकित्सक समुदाय रहा।
कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के कई प्रसिद्ध सदस्य तथा संस्थापक डॉक्टर जैसे डॉ. दिवाकर गुप्ता, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. आर. के. सिन्हा,डॉ. शरद लक्कटे, डॉ. एस. के. पोद्दार, डॉ. एम. के. मुद्गल, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. जलज सहित 75–80 से अधिक डॉक्टर अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।
गंगा वैली फार्म्स
यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट और लग्ज़री रिसॉर्ट है, जो फार्म हाउस, ऑर्किड कॉटेज और मैंगो फार्म्स के लिए प्रसिद्ध है।
एनएच-9 से मात्र 9 किमी और पुरानी दिल्ली–मेरठ रोड से मवाना नहर रोड की ओर सिर्फ 6 किमी दूरी पर स्थित है।
300–1000 वर्ग गज के प्लॉट उपलब्ध, गेटेड सोसाइटी, सुरक्षित वातावरण और ग्रामीण जीवनशैली के अनुभव के साथ।
कार्यक्रम की विशेषता रही वृक्षारोपण, जिसमें उपस्थित डॉक्टरों और उनके परिवारों ने हरित और सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया।
अपने संबोधन में श्री सिकंदर यादव ने आधुनिक समय में फार्महाउस की आवश्यकता और उनके सामाजिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।
सभी अतिथियों ने स्वादिष्ट भोजन, ग्रामीण सांस्कृतिक माहौल और मनोरंजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम की सफलता पर श्री धीरज गोयल, श्री संदीप शर्मा और डॉ. दिवाकर गुप्ता ने विशेष रूप से श्री सिकंदर यादव, श्री रोहित, यतेन्द्र चौधरी, तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया।
गंगा वैली फार्म्स ने एक बार फिर यह साबित किया कि यह न सिर्फ एक आवासीय व निवेश केंद्र है बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख स्थल बन चुका है।