बर्ड फ्लू एवियन इन्फलूएन्जा बीमारी से बचाव की आवश्यक तैयारियों, सावधानियों एवं सतर्कता संबंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न हुई
गाजियाबाद-* मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद में बर्ड फ्लू एवियन इन्फलूएन्जा बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियों, सावधानियों एवं सतर्कता संबंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में सम्पन्न हुई।
बैठक में डॉ. एस. पी. पाण्डेय, प्रभावी निदेशक सामाजिक वानिकी, समस्त उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
हाल ही में दिल्ली के चिड़ियाघर में दो स्टार्क पक्षियों के मृत्यु के बाद पूरे प्रदेश में बर्ड फ्लू बीमारी के प्रति हाई एलर्ट स्थिति है। बीमारी फैलने पर उससे बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई थी।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बीमारी की पुष्टि होने की दशा में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया गया। यह भी बताया गया कि आम जनमानस को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उबालने के बाद उसका वायरस मर जाता है। अतः मुर्गियों के मीट और अण्डे द्वारा यह बीमारी फैलने की न्यूनतम संभावना है। हम उसको पका कर या उबाल कर खाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई एवम् उन्हें निर्देशित किया कि शासनादेशों में निहित विभागीय उत्तरदायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग और सतर्क रहें। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों एवं नगर निगम से आये अधिकारियों को साफ सफाई कराने, चूना आदि कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग, विकास विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग सहित टास्क फोर्स में शामिल सभी विभागों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित द्वारा बताया गया कि बीमारी की सूचना देने हेतु कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है जिसका नम्बर 9810705258, 8076286091, 9455301090 हैं।
बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी गाज़ियाबाद ने यह भी अवगत कराया कि गाजियाबाद बर्ड फ्लू को लेकर गाजियाबाद का पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी लगातार जिले के पोल्ट्री फार्म का भ्रमण कर रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गाजियाबाद के विभिन्न पोल्ट्री फार्म से 400 से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहले भी जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए थे लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक गाजियाबाद में कुल 16 पोल्ट्री फार्म है। जिनमें से 8 पोल्ट्री फार्म संचालित हो रहे हैं जबकि 8 पोल्ट्री फार्म बंद पड़े हुए हैं। गाजियाबाद में संचालित होने वाले 8 पोल्ट्री फार्म में कुल 1.21 लाख लेयर मुर्गियां है। जबकि ब्रायलर की संख्या 9.2 हजार हैं। जिले के पोल्ट्री फॉर्म में कुल 2.13 लाख मुर्गी मुर्गियां है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी पोल्ट्री फार्म को एडवाइजरी जारी की गई है। बर्ड फ्लू की स्थिति गाजियाबाद में शून्य है। जिले के सभी पोल्ट्री फार्म से कुल 401 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति शून्य है। अभी तक किसी भी सैंपल के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना नहीं है । पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकीय अधिकारियों की पोल्ट्री फार्म का भ्रमण करने के लिए रोस्टर के अनुसार ड्यूटी या लगाई गई हैं। जोकि पोल्ट्री फार्म में जाकर संचालकों को एडवाइजरी के बारे में जागरुक कर रहे हैं और एडवाइजरी में बताई गई जानकारी का पालन करवा रहे हैं।
Comments
Post a Comment