ब्राइट बीज अकादमी का शुभारंभ
साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित डी-206 में ब्राइट बीज अकादमी का शुभारंभ रविवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और अभिभावक उपस्थित रहे।
अकादमी की संचालिका श्रीमती अनुराधा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा सभी विषयों की कोचिंग दी जाएगी। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष गतिविधियाँ जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टेज परफॉर्मेंस, प्रेज़ेंटेशन, नीड-बेस्ड प्रोजेक्ट्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं फोकस स्पैन एक्टिविटीज़ भी कराई जाएँगी। अकादमी प्रि-प्रेपरेटरी क्लास के छोटे बच्चों को भी विद्यालय प्रवेश की तैयारी हेतु आवश्यक शिक्षण प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में चेयरमैन नरेंद्र चौधरी, प्रबंधक अनुराधा चौधरी तथा उनकी पुत्री पारूल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त श्रीमती योगिता भास्कर, श्रीमती प्रभा, वर्षा कुमारी, श्याम बाबू शर्मा, तिलक राम पांडे, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक अतिथियों ने भाग लिया।
अकादमी प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राइट बीज अकादमी विद्यार्थियों को न केवल उच्च शिक्षा बल्कि अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास से भी संपन्न कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Comments
Post a Comment