आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में 8 से 22 सितंबर तक ‘आधार कार्ड शिविर’ का आयोजन

आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में 8 से 22 सितंबर तक ‘आधार कार्ड शिविर’ का आयोजन 

साहिबाबाद । आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल, श्याम पार्क मेन में 15 दिवसीय शिविर लगाया गया है जिसका उद्घाटन गाजियाबाद नगर निगम पार्षद और श्याम पार्क मेन कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने किया। इस कैंप का आयोजन आर्यन एकेडेमी स्कूल तत्वाधान में पार्षद श्री डागर के सौजन्य से हो रहा है। इस कैंप में वार्ड-60 और आसपास की बस्तियों के आवासीजन नए आधार कार्ड बनवा सकते हैं और पुराने कार्ड्स में अगर कोई त्रुटि है तो उसका समाधान भी इस ‘आधार कार्ड शिविर’ के माध्यम से करने का प्रयास किया जाएगा। यह शिविर 8 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर तक चलेगा। इस कैंप के आयोजक श्री संजीव गौड़ और संचालक शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस कैंप के माध्यम से अपने कार्ड अपडेट कराएँ और जिनके कार्ड नहीं बने हैं वे अपने कार्ड बनवा सकें ताकि भविष्य में शासन – प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे। कैंप स्थल की 100 मीटर की परिधि में दो अन्य बाल शिक्षा संस्था के साथ दो उच्च शिक्षा संस्थान हैं उनके छात्र-छात्राओं को भी इसका सीधा लाभ उठा सकेंगे; ऐसी उम्मीद है। 
कैंप संचालक के अनुसार नए आधार कार्ड बनवाने हेतु आवेदक अपने साथ कोई आवास संबंधी एवं आयु संबंधी प्रमाण पत्र के साथ आकर कार्ड बनवा सकते हैं। पुराने आधार कार्ड में कोई त्रुटि सही करवाने के लिए आवेदक अपना पुराना आधार कार्ड के साथ, कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल फोन अवश्य लेकर आयें और जो त्रुटि सही करवानी हो उससे संबंधित प्रमाण-पत्र अथवा सबूत आवश्यक है। वार्ड -60 के आवासीजन अपना आवासीय पता बदलवाना चाहते हैं तो कैंप में आकर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद एक फार्म प्राप्त करें और उसको भरकर निगम पार्षद सचिन डागर से उसपर हस्ताक्षर व मोहर के साथ प्रमाणित कराना आवश्यक होगा। आज कैंप के पहले दिन 58 आवेदकों की समस्याओं का समाधान हो सका। एक दिन में औसत 50-60 लाभार्थी इस कैंप में आवेयन कर सकेंगे; अधिक संख्या होने पर बाकी आवेदकों को अगले दिन के लिए उनका अपॉइन्ट्मेंट तय कर दिया जाएगा और अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 
इस कैंप के उद्घाटन के अवसर पर आरडब्ल्यूए के सदस्य व पदाधिकारी एडवोकेट ए.के. शर्मा, राजेश तोमर, मुकेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के अर्थला मण्डल उपाध्यक्ष राज खन्ना, महिला मोर्चा की महामंत्री रचना शंकर, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष भावना शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जया गुप्ता, रवि पांडे के साथ स्कूल प्रबंधक ईशान गौड़ मौजूद रहे।

Comments