आई टी एस स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट मोहन नगर में पीजीडीएम के 27 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन

आई टी एस स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट मोहन नगर में पीजीडीएम के 27 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन 

Ghaziabad :- आई टी एस स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट मोहन नगर गाज़ियाबाद के लोकप्रिय एवं सम्मानित शैक्षणिक प्रोग्राम पीजीडीएम (2023-25) के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन दि. 21/9/2025 को प्रातः 11 बजे से संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में किया गया। 

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) वी एस सहाय, निदेशक, आई आई एम जम्मू,गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ हुजैफा खोराकीवाला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं फाउंडर, वॉकहार्ड लि एवं मि कौशलेश माहेश्वरी, प्रेसिडेंट( एस एंड एम), मंगलम सीमेंट लि, आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा , आई टी एस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार एवं पीजीडीएम चेयर पर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया गया। 
आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा जी की सहमति प्राप्त कर दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ विधिवत रूप से किया गया। आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्डा ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की एवं छात्रों से मानवीय मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरणा दी। निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया,संस्थान सम्बंधित उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया एवं सभी उत्तीर्ण छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों द्वारा पारम्परिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात गेस्ट ऑफ ऑनर श्री कौशलेश माहेश्वरी का सम्बोधन हुआ जिसमे उन्होंने छात्रों को पॉजिटिव एटीट्यूड, टाइम मैनेजमेंट, वर्क लाइफ बैलेंस,मूल्यों पर आधारित नेतृत्व तथा आत्मोद्धार का संदेश दिया। तत्पश्चात डॉ हुजैफा खोराकीवाला ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने ग्रोथ माइंड सेट,स्वतः प्रबंधन, हार्ड वर्क एवं निरंतर सफलता की दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ उत्तीर्ण छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) वी एस सहाय ने कन्वोकेशन एड्रेस में सभी छात्रों से वर्तमान समय में भारत वर्ष की बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा और विगत ग्यारह वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र कर मिशन 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा पी जी डी एम (2023-25) में रैंक होल्डर्स के नाम की घोषणा की गई जिसमे मि हिमांशु मठपाल, मि मनीष प्रसाद, एवं मि केशव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हे क्रमशः स्वर्ण, रजत और ताम्र पत्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्केटिंग, फाइनेंस, एच आर, आई बी, आई टी एवं ऑपरेशन स्पेशलाइजेशन क्षेत्र में क्रमशः मिस निशु यादव, मो इकवाल हुसैन, मि सर्वेश एन भटनागर, मि लखराना सिंह, मि नरेंद्र कुमार एवं मि नरेंद्र कुमार सिंह को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गए। राष्ट्रीय गान के साथ दीक्षांत समारोह की विधिवत समाप्ति की गई । सभी अतिथिगण, प्रतिभागी एवं शिक्षकों की ग्रुप फोटोग्राफी के बाद सभी लोग सामूहिक भोज के लिए प्रस्थान किए।  
सभी छात्र काफी उत्साहित और प्रसन्न चित्त थे और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।

Comments