आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में 27वाँ वार्षिक दीक्षांत समारोह

आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में 27वाँ वार्षिक दीक्षांत समारोह 

Ghaziabad :- आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाज़ियाबाद अपने प्रमुख प्रोग्राम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) के 27वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन 21 सितंबर 2025 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे संस्थान के प्रतिष्ठित चाणक्य ऑडिटोरियम में भव्य रूप से करने जा रहा है। यह समारोह संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रबंधन शिक्षा में योगदान और भावी प्रबंधकों की उपलब्धियों का उत्सव होगा।

समारोह का शुभारम्भ प्रो. (डॉ.) बीएस सहाय, निदेशक, आईआईएम जम्मू, विशिष्ट अतिथि डॉ. हुजैफ़ा खोराकीवाला, कार्यकारी निदेशक एवं प्रवर्तक, वॉकहार्ट लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि श्री कौशलेश माहेश्वरी, अध्यक्ष (एस एंड एम) मंगलम सीमेंट लिमिटेड, आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा, आई टी एस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। 

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार स्वागत संबोधन प्रस्तुत करेंगे एवं वर्षभर की शैक्षणिक और संस्थागत उपलब्धियों पर रिपोर्ट साझा करेंगे। इसके उपरांत पारम्परिक शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सभी उत्तीर्ण स्नातक अपने प्रबंधन दायित्वों और नैतिक मूल्यों का संकल्प लेंगे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हुजैफ़ा खोराकीवाला एवं श्री कौशलेश माहेश्वरी प्रेरणादायी विचार साझा करेंगे, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) बी.एस. सहाय दीक्षांत भाषण देंगे। कार्यक्रम के दौरान पीजीडीएम (2023–25) बैच के रैंक होल्डर्स को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। इसके पश्चात सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्नातकों की सामूहिक फोटोग्राफी एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का समापन, बल्कि उनके व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का भी प्रतीक है।

Comments