नेक्सजेन हैकथॉन 2025 का सफल समापन

Ghaziabad :- राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का 36 घंटे का “NEXGEN HACKATHON 2025” 6 सितम्बर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह हैकथॉन 4 से 6 सितम्बर तक चला, जिसमें देशभर की 30 चयनित टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र कुमार मंदर (IAS), जिलाधिकारी, गाजियाबाद, गेस्ट ऑफ ऑनर श्री मनु जैन, CEO एवं Co-founder, ScaleupAlly, तथा विशेष अतिथि श्री राजित सिक्का, Head – Academic Relations (India North), TCS उपस्थित रहे। समापन सत्र की अध्यक्षता श्री अक्षत गोयल, उपाध्यक्ष, RKGIT ने की। इस अवसर पर संस्थान के सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्ज़िक्युटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा तथा डीन (एक्रेडिटेशन) श्री रामेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
विजेता टीमें एवं पुरस्कार:

प्रथम पुरस्कार (₹50,000) : टीम 227

द्वितीय पुरस्कार (₹30,000) : टीम Fullstack Roasters

तृतीय पुरस्कार (₹20,000) : टीम SAME

सांत्वना पुरस्कार (₹10,000) : टीम Pythoneers

मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार मंदर (IAS) ने RKGIT को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण है छात्रों का ऐसे आयोजनों में सक्रिय भाग लेना, क्योंकि इससे उन्हें टीमवर्क, समस्या समाधान और नवाचार की नई सीख मिलती है।

समापन अवसर पर डॉ. विनिश शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. ऋतु अग्रवाल एवं डॉ. सचिन गोयल सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

“NEXGEN HACKATHON 2025” ने युवा प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने अपने विचारों को वास्तविक समाधान के रूप में प्रस्तुत किया। यह आयोजन नवाचार, सहयोग और तकनीकी उत्कृष्टता का अद्वितीय उदाहरण बनकर सामने आया।

Comments