संचालित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के सीधे प्रसारण का साक्षी बना

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गाजियाबाद का सभागार लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महोदया, बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय की उपस्थिति में संचालित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के सीधे प्रसारण का साक्षी बना।
 बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बीएसए ऑफिस सभागार में आयोजित इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक गाजियाबाद श्री संजीव शर्मा एवं शिक्षक एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा महोदय के कर कमलों से जनपद के कुल 20 एसआरजी और एआरपी को जनपद में शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डीआईओएस श्री धर्मेंद्र कुमार तथा एडीआईओएस श्री जय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन नव निर्मित सभागार में हुआ। माननीय विधायक गाजियाबाद संजीव शर्मा जी द्वारा राष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद करते हुए उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होने प्रशस्ति प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। माननीय शिक्षक एमएलसी द्वारा शिक्षको की क्षमता, मेहनत और लगन की सराहना करते हुए अपने पूर्व शिक्षको को याद किया। उन्होने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसके शिक्षको से होती है। जैसे शिक्षक होंगे देश का भविष्य भी उसी प्रकार बन जाता है। माननीय विधायक महोदय ने सदन में उपस्थित शिक्षक समूह को बदलते भारत और स्वाभिमानी भारत के बढ़ते कदमों के लिए भारत सरकार के प्रयासों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में डीआईओएस सर द्वारा शिक्षक एमएलसी महोदय, बीएसए सर तथा उपस्थित शिक्षको को बेहतरीन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में बीएसए ओ पी यादव, डी सी राकेश कुमार, सिंपल चौधरी, रुचि त्यागी, एसआरजी देवांकुर, पूनम शर्मा, विनिता त्यागी तथा सभी एआरपी उपस्थित रहे।

Comments