राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज को “मोस्ट एंगेज्ड इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड 2025

Ghaziabad :- ICT Academy of Tamil Nadu द्वारा आयोजित भव्य समारोह, जो होटल हयात, दिल्ली में संपन्न हुआ, में राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज को “मोस्ट एंगेज्ड इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड 2025” का प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।यह विशिष्ट सम्मान महाविद्यालय को इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि यहां की 465 छात्राओं ने ICT Academy of Tamil Nadu के सौजन्य से एक माह की स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग एवं अन्य कंप्यूटर संबंधित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इसी अवसर पर, कॉलेज की ओर से कोऑर्डिनेटर श्रीमती गीताांजलि खुराना जी तथा श्री तपस्या गुप्ता जी को विभिन्न कार्यक्रमों के उत्कृष्ट समन्वयन हेतु विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज परिवार के लिए अत्यंत गौरव की बात है तथा संस्थान की शिक्षा, कौशल एवं नवाचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Comments