आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा अगस्त, 2025 माह में लगभग 4000 मरीजों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाये गये

Ghaziabad :- आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर गाजियाबाद द्वारा अगस्त, 2025 माह में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर नियमित शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संस्थान ने गाजियाबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग 4000 मरीजों के विभिन्न शिविर लगाये जिसमें भोजपुर, मोहन नगर, लोनी, नाहल, आकाश नगर, विजयनगर, जावली, सदरपुर, कलछीना, नेकपुर, नंदग्राम, नेयफल, सुराना, मानकी, डिकोली आदि के साथ-साथ ऑफिसर सिटी-2, वी.वी.आई.पी. एड्रेस, आशियाना पालम कोर्ट और हिमालया तनिष्क जैसी गाजियाबाद की विभिन्न सोसायटियों में भी विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  

इसके अतिरिक्त पुलिस कमिश्नरेट के रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक आर.टी.सी प्रशिक्षुओं, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के दांतों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया।  

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, व्यक्तियों को सामान्य दंत समस्याओं के प्रारंभिक संकेतों के बारे में शिक्षित करना और मुफ्त निदान तथा उपचार सेवाएं प्रदान करना था। प्रत्येक शिविर की शुरूआत मौखिक स्क्रीनिंग सत्र से हुई, जिसके बाद प्रत्येक मरीज को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते है। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिये।  

इसके अतिरिक्त मरीजों को संस्थान में प्रदान किये जाने वाले उन्नत उपचार जैसे डेंटल इंप्लांट, लैमिनेट्स, वेनीर्स, माइक्रोस्कोपिक रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ब्रेसेस, एलाइनर्स, टीथ व्हाइटनिंग, हेयर ट्रांसप्लांट आदि के बारे में भी बताया गया।  

इसके बाद षिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतो की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतो मे मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्ष भी दिये गये। इसके अतिरिक्त, संस्थान के द्वारा भोजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी.एच.सी) और मुरादनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में अपनी चल रही सेटेलाइट के जरिए लगभग 1000 से अधिक मरीजों को निशुल्क उपचार प्रदान किया।  

आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।

Comments