साहिबाबाद ।। लाजपत नगर रामलीला मैदान चल रही रामलीला में कैकई ने राजा दशरथ से पूर्व में दिये वरदान मांगे। इनमें भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। उन्होंने रानी कैकई को कोई अन्य वर मांगने को कहा लेकिन वह दो वरों में अड़ी रही। रघुकुल की मर्यादा पर राजा दशरथ को दोनों वर देने पड़े। रामलीला मंडल मुरार के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को रानी कैकई ने महाराज दशरथ से दो वरदान मांगे। पहला राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत को राजगद्दी। इसके बाद श्रीराम के वनवास जाने की लीला का मंचन किया गया। मंथरा के भड़काने पर रानी कैकई नाराज होकर कोप भवन में चली जाती हैं। उन्हें मनाने के लिए महाराज दशरथ कोप भवन पहुंचते हैं। कैकई राजा दशरथ से कहती हैं कि महाराज अब तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो गई हैं। श्रीराम, सीता को लेकर अयोध्या भी आ गए हैं। ऐसे में क्या मुझे दिया हुआ अपना वचन भूल गए। दशरथ रानी कैकई को दोनों वचन मांगने के लिए कहते हैं। कैकई श्रीराम की सौगंध दिलाकर महाराज दशरथ से राम को 14 वर्ष वनवास भेजने और भरत का राज तिलक करने का वचन मांगती हैं। यह सुनकर राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। इस बारे में जब श्रीराम को पता चलता है तो वे सीता और लक्ष्मण के साथ वन को चले जाते हैं। रामायण कला संगम समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि जब हमारी रामलीला में केकई के द्वारा दो वरदान मांगे जा रहे थे तो मंचन देख रही पब्लिक की आंखों में आंसू दिखाई दिए मथुरा से आए कलाकार बहुत ही सुंदर कार्यक्रम कर सभी पात्रों का रोल निभा रहे हैं। रामलीला में पधारे सभी श्रद्धालु जब भगवान श्री राम को वनवास की लीला का मंचन किया गया तो भावुक हो गए। रामायण कला संगम समिति के मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार को दशरथ मरण, केवट संवाद और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर रामायण कला संगम समिति के रामलीला में मौजूद अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष के के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सचिव सालिकराम, अनिल सिहोरी, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा , मुदित त्यागी, रविंद्र भाटी, सुरेश कसाना , विनय कुमार, रविंद्र बालियान , प्रशांत पटेल, विजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, पंकज गोयल, संदीप बंसल, दीपक कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, विनोद बालियान, विकास यादव, अमित अरोड़ा, विनोद बालियान, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निशांत कौशिक, उमेश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रवीण कसाना, आशीष पंडित, रोहित गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष जैन शैलेन्द्र पल, प्रवेश गुप्ता, महिपाल सिंह बैसला, नरेंद्र सिंह, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।