Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेन्टल कालेज की छात्रा संचिता तिवारी बनी एक दिन के लिए थानाध्यक्ष दिनांक 25.09.2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नवरात्र के अवसर पर चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2025 को आई0टी0एस डेन्टल कालेज की बी0डी0एस की छात्रा (इर्न्टन) संचिता तिवारी को मुरादनगर थानाध्यक्ष के पद पर एक दिन के लिये तैनात किया गया। संचिता तिवारी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज भी है तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक से भी सम्मानित भी किया गया है।
इस अवसर पर मुरादनगर थाने की गाडी कालेज की छात्रा संचिता तिवारी ससम्मान थाना लेकर गई। वहा संचिता तिवारी को थानाध्यक्ष श्री अंकित कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की कैंप पहनाकर तथा थानाध्यक्ष का बैज लगाकर स्वागत किया गया। तैनाती के दौरान संचिता द्वारा जनसुनवाई की गई जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्यवाही के बारे में चर्चा की गई तथा महिला सुरक्षा के सम्बंध में लोगों से सुझाव साझा किये गये कुछ लोंगो से सुझाव मांगे गये तथा उनको सुझाव देकर निर्देशित भी किया गया।
इसी अवधि में संचिता द्वारा मुरादनगर थाने की एंटी रोमियो स्क्वॉड की चेकिंग भी गई उनसे महिला सुरक्षा हेतु की जा रही कार्यवाही के बारे में चर्चा की गई। अन्त में सभी पुलिस कर्मियों के साथ वार्तालाप किया।
आज के अनुभव के बारे में संचिता से पूछने पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के लिये बहुत महत्वपूर्ण कदम उठा रही है तथा महिला सुरक्षा के लिये अपनी तरफ से कोई भी कोताही नही बरत रही है उन्होंने कहा कि आज का अनुभव मेरे लिये एक सपने जैसा था जो कि आई0टी0एस0 कालेज के चेयरमैन डॉ0 आर0पी0 चढडा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के सहयोग से ही संभव हो सका है। श्री अर्पित चड्ढा जी के प्रोत्साहन से ही मै आज इस जगह पहुंच पाई हूॅ। संचिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश शासन की प्रशंसा की तथा एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाये जाने हेतु धन्यवाद प्रकट किया।