भा0ज0पा0 कार्यकारिणी एम0एल0सी0 स्नातक चुनाव बैठक सम्पन्न
Ghaziabad :- भाजपा ने स्नातक विधान परिषद सदस्य की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता श्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय संयोजक (एम0एल0सी0) स्नातक व श्री मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद द्वारा की गयी। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अभियान को सेवा पखवाड़े की एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को पखवाड़े के माध्यम से मनाने का आह्वान किया। उन्होंनें आगामी स्नातक चुनाव की तैयारियों की चर्चा की और चुनाव को जीतने में रिकार्ड बनाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी स्नातक विधान परिषद सदस्य हेतु चुनाव में जिले से वार्ड तक के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए।
संगठनात्मक रचना के अनुसार कार्ययोजना बनाकर चुनाव हेतु वोट बनवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। हमारा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीते, इसके लिये अभी से वोट बनवाने हेतु जुट जाना चाहिये।
बैठक में महानगर संयोजक श्री अशोक मोगा, महानगर सह संयोजक अश्वनी शर्मा, संजीव झा, अजय शुक्ला, डाॅ0 रिचा भदौरिया, विधान सभा संयोजक नवनीत मित्तल व ललित कश्यप मौजूद रहे। इस बैठक में एम0एल0सी0 स्नातक वोटों को बनवाये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी द्वारा आगामी स्नातक एम0एल0सी0 चुनाव में मतदान हेतु वर्ष 2023 तक के स्नातकों की अधिक से अधिक वोट बनाये जाने का अभियान चलाकर स्नातक वोटों का आवेदन पत्र भरवाने हेतु सभी मण्डल अध्यक्षों, मण्डल संयोजकों व मण्डल सह-संयोजकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये और कहा कि हमें पार्टी के लिए अधिक से अधिक वोट बनवाने हैं। बैठक के अन्त में श्री दिनेश कुमार गोयल, सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment