छात्र की साइकिल चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद पुलिस ने नहीं लिखी अभी तक FIR

 गाजियाबाद :- कमिश्नरेट में दिनों दिन चोरी, की वारदात बढ़ती जा रही है ऐसा ही मामला साहिबाबाद क्षेत्र के इलाके राजेंद्र नगर सेक्टर 3, 11/  24, में निवास करने वाले श्याम बाबू अग्रवाल की बिटिया की साइकिल दिन में लगभग ढाई बजे जीने के नीचे खड़ी थी दिन दहाड़े साइकल का ताला तोड़कर साइकिल लेचंपत हो गया यह सारा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है इस सारी घटना को लेकर पीड़ित के पिता श्याम बाबु अग्रवाल ने क्षेत्रीय पुलिस को साइकिल चोरी की सूचना दी लेकिन पुलिस ने इस पर सीमा विवाद बताते हुए अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है श्याम बाबु अग्रवाल ने बताया उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन की लेकिन अभी तक संबंधित थाने के किसी स्टाफ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई है उन्होंने कहा यदि पुलिस इन मामलों में त्वरित कार्यवाही नहीं करेगी तो चोरों का हौसला बुलंद हो जाएगा और यहां पर दिन प्रतिदिन घटनाएं बढ़ती जाएगी जब इस संबंध में स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में साफ इनकार किया यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है