विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह! मातृ-पितृ उत्कृष्ट सेवा करने वालों को "श्रवण कुमार" उपाधि से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा!!
गाजियाबाद नवयुग मार्केट विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में 21 सितंबर को स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर "मातृ-पितृ उत्कृष्ट सेवा करने वालों को श्रवण कुमार उपाधि से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद स्थित होगा यह आयोजन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किया जाएगा! विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने संगठन पर चर्चा करते हुए बताया कि मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है, अकेला मनुष्य शक्तिहीन है जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। जो परिवार और समाज संगठित होता है वहां हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है और ऐसा देश तरक्की के नित नए सोपान तय करता है। इसके विपरीत जो परिवार और समाज असंगठित होता है वहां आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रखता है। संगठित परिवार, समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है। संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है, जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं होता है। संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है तो ऐसा संगठन अभिशाप है, जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। प्रत्येक धर्म ग्रंथ संगठन और एकता का संदेश देते हैं। कोई भी धर्म आपस में बैर करना नहीं सिखाता। सभी धर्मों में कहा गया है कि मनुष्य को परस्पर प्रेमपूर्वक वार्तालाप करना चाहिए। मनुष्य जब एकमत होकर कार्य करता है तो संपन्नता और प्रगति को प्राप्त करता है। संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का विशेष महत्व होता है इसलिए जब मनुष्य संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं।
यह भी संभव नहीं है कि किसी विषय पर सभी व्यक्तियों का मत एक जैसा ही हो, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति किसी विषय या समस्या को अपने नजरिये से ही देखता है और इसी आधार पर उसका समाधान भी खोजता है, लेकिन जब बात संगठन की आती है तब मनुष्य को वही करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है इसलिए संगठन में व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक व बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता है। इस अवसर पर संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, संस्था के धर्माचार्य प्रमुख ब्रजकिशोर बृजवासी, पंडित राकेश शास्त्री, उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ अल्पना सागर शर्मा, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति चंद्रा राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर शर्मा, उपाध्यक्ष कपिल पंडित, विनीत शर्मा, देवेंद्र शर्मा संगठन मंत्री, मनोज शर्मा संगठन मंत्री, शिव कुमार शर्मा संगठन मंत्री, देवाशीष ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार शुक्ला प्रभारी हिंडन क्षेत्र, रघुनंदन भारद्वाज महासचिव, चेतन पंडित प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, ऋषि पाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा प्रचारक, अमित शर्मा महानगर अध्यक्ष, अशोक भारतीय संयोजक, लोकेश कौशिक कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, आदि मौजूद थे