साहिबाबाद। ट्रांस-हिंडन क्षेत्र की श्याम पार्क मेन कॉलोनी के बीच स्थित आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल में आज स्कूल के बच्चों और पेरेंट्स के लिए एक डेंटल चैक-अप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट- 4 के इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के द्वारा लगाया। इस कैंप में डॉ. केतकी कश्यप, वरिष्ठ प्रवक्ता, इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज के साथ डॉ. पूजा, डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. ऐमान ने स्कूल के बच्चों के दांतों का चैक-अप करने के साथ-साथ बच्चों व उनके पेरेंट्स को दांतों की सही देखभाल करने के घरेलू उपाय बताए ताकि दांतों में होने फैलने वाले बैक्टीरिया या बीमारी को होने से पहले ही उसकी रोकथाम की जा सके। डॉक्टर्स की टीम को लीड कर रहीं डॉ. केतकी कश्यप ने बताया कि सामान्यत: हम लोगों की छोटी-छोटी लापरवाही या अज्ञानता से खासकर कम उम्र से ही दांतों में कीड़ा लगना, मसूढ़े में सूजन और उनका कमजोर पड़ जाना, दांतों का टेढ़ापन आम बात है। इन सभी बीमारियों का मुख्य कारण दैनिक जीवन से जुड़ी हमारी आदतें हैं जैसे दांतों को सफाई को पर्याप्त समय न देना, अधिक मीठा खाना, दांतों पर प्लाक जमा होना। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए हमें अपने दांतों को नियमित ब्रश करना, फ्लॉस करना, पौष्टिक आहार लेना और सबसे महत्वपूर्ण डॉक्टर से नियमित जांच कराना चाहिए। आज आयोजित इस कैंप में 120 बच्चों के दांतों का चैक-अप किया गया है। बच्चों के दांतों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या पाए जाने पर उस बच्चे को पेरेंट्स को डेंटल कॉलेज के अस्पताल में व्यापक जांच के लिए एक कार्ड सुविधा प्रदान की गई है ताकि अस्पताल में जांच निशुल्क कराई जा सके। निशुल्क जांच और बेसिक ट्रीटमेंत सुविधा सिर्फ सकहोल छात्रों को उपलब्ध होगी; पेरेंट्स को नहीं। डॉक्टर्स की यह टीम सोमवार के दिन भी आर्यन एकेडेमी स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच हेतु सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। दांतों की जांच के लिए पेरेंट्स का साथ होना अनिवार्य है।