Ghaziabad :- आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 25 एवं 26 अगस्त, 2025 को दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट एवं स्किल्स एनहैंसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय सिस्टेमैटिक रिव्यू एवं मेटा-एनालिसिस था, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्य एवं एम.डी.एस विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एम.एस. मुथु, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी, सेंटर फॉर अर्ली चाइल्डहुड कैरीज़ रिसर्च, एडिषनल डीन, रिसर्च, श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेषन एंड रिसर्च, चेन्नई रहे।
कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। उन्होंने चिकित्सा अनुसंधान में सिस्टमैटिक रिव्यू की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रमाण-आधारित चिकित्सा की आधारशिला है, जो शोध की गुणवत्ता और दिशा दोनों को मजबूती प्रदान करती है।
पहला दिन की शुरुआत सिस्टमैटिक रिव्यू एवं मेटा-एनालिसिस की मूल अवधारणाओं से हुई। इसके अंतर्गत पीआईसीओ फ्रेमवर्क का उपयोग कर रिसर्च प्रश्नों का निर्माण, विभिन्न डेटाबेस में साहित्य खोज, आलोचनात्मक मूल्यांकन के उपकरणों का प्रयोग एवं मेटा-एनालिसिस हेतु स्टेटिस्टीकल सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन सेशंस में बढ-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ. मुथु ने प्रतिभागियों को शोध हेतु भारत सरकार द्वारा उपलब्ध वित्तपोषण एजेंसियों एवं आई.सी.एम.आर अनुदानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार नवोदित शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रही है और चिकित्सा अनुसंधान को नई दिशा दे रही है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।