जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चलाया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान

गाजियाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी महोदय गााजियाबाद के आदेश एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर उनके यानि श्री मनोज कुमार पुष्कर जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से गठित टीम में श्री जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गाजियाबाद के नेतृत्व में जनपद में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति रेस्क्यू अभियान के दौरान 02 बच्चों को रेस्क्यू कर भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर सुरक्षित किया गया। रेस्क्यू किये गये बच्चे का स्वस्थ परीक्षण सीडब्लूएस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त बालको के पुनर्वास की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, ताकि उन्हे सुरक्षित एवं सम्मान जनक वातावरण में जीवन यापन का अवसर मिल सके। इस अवसर पर संयुक्त टीम की कार्यवाही में श्री जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गाजियाबाद, श्री हंसराज, श्रम परिवर्तन अधिकारी गाजियाबाद, ए०एस०टी०यू थाना से उपनिरीक्षक, श्री कृष्णपाल, महिला हैड कांस्टेबल श्रीमती सुमन, कांस्टेबल श्रीमती नेहा, हैड कांस्टेबल श्री मुनिन्द्रर मोहन शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से सुपरवाइजर श्री संजय कुमार, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन गाजियाबाद ने आम जन से अपील की है कि यदि कही भी बाल श्रम, भिक्षावृत्ति या बच्चों के शोषण से सम्बिन्धित कोई भी प्रकरण दिखाई दे, तो तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करे।