राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ द्वारा महर्षि बाल्मीकि जयंती का आयोजन कर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आग़ाज़ किया
गाजियाबाद:- राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ द्वारा राज नगर एक्सटेंशन में महर्षि बाल्मीकि जयंती का आयोजन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबोध कुमार रहे। मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि और चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव एवं आयोजक अमित त्यागी आरके ने मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष तेजवीर दबाना ने प्रबुध कुमार का स्वागत
किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तेजपाल चौधरी, इंद्रजीत सिंह टीटू रविन्द्र चौहान, अमित त्यागी, ओड़ी त्यागी, प्रदीप त्यागी, तुषार कौशिक, संजीव अरोड़ा, संजीव चौधरी आदि ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने आगामी रणनीति के बारे में बताया और सदस्यता अभियान को और गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र डबास, जयदीप सिंह, विशाल सिरोही, तुषार कौशिक, किशन राघव, राजेंद्र चंदेला, सुनील नवीपुर, वीर सिंह सलेमाबाद, सुरेंद्र तेवतिया, कृष्णपाल डायरेक्टर ललित सैन, दीपमाला चौधरी, दीपा सिरोही, पूजा सिंह, सुमन चौधरी, राखी, गुरप्रीत, नीतू गोयल, बबीता, सुनीता, इंद्राणी त्यागी, नूतन मिश्रा, दिनेश शर्मा, साकिर अली सोनू शर्मा, दिशान्त तोमर आदि लोग मौजुद रहे।
Comments
Post a Comment